फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 वट लगाकर संरक्षण का संकल्प

Wed, 05 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवी संगठनों और बुंदेलखंड में हरियाली की कोशिशों में दिलचस्पी रखने वाले ग्रामीणों ने ‘16 पेड़ एक जिंदगी’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत बांदा जनपद में 200 वट (बरगद के पौधे) रोपे जा रहे हैं। इनकी देखभाल के लिए ग्रामीण संकल्प पत्र भर रहे हैं। पौधों को नाम भी दिया गया है।
विज्ञापन


प्रवास सोसायटी के आशीष सागर ने बताया कि बुंदेलखंड में खत्म हो रही हरियाली और सरकारी फर्जी पौध रोपण के बीच ग्रामीणों की मदद से एक नई पहल शुरू की गई है। इसकी शुरुआत नरैनी तहसील की दोआबा पट्टी में बसे गांवों से हुई है।

अन्य क्षेत्रों के गांवों से भी यह अभियान चल रहा है। इसके तहत 200 बरगद के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनको तीन साल तक सुरक्षित और संरक्षित करने के संकल्प पत्र भराए जा रहे हैं। बताया कि बरसड़ा मानपुर गांव में धर्मपाल राजपूत ने वट पौध रोपकर उसे वरनंदन नाम दिया है।
विज्ञापन


ठाकुरदीन पाल, छोटेलाल, संतराम, रामदास राजपूत ने भी अपने-अपने पौधों का नामकरण किया है। किशनी पुरवा गांव में रामनरेश पटेेल, बाबादीन और किसुआ प्रजापति ने बरगद के पौध लगाकर नाम रखा है। यह सिलसिला जारी है। बड़ोखर खुर्द और गुरेह गांव में भी तैयारी है।

हरियाली चौपाल संयोजक आशीष सागर ने बताया कि दो सौ बरगद के पौधे लगा दिए जाने के बाद उनका बारहों संस्कार होगा। इस अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद गुप्ता और रेंजर केके जायसवाल भी सहयोग कर रहे हैं। अध्यापक यशवंत पटेल, सुमन लता पटेल, डॉ. विवेक पांडेय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें