फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने के आरोप

विज्ञापन
शालिनी सिंह। - फोटो : नगर में पातालेश्वर मंदिर के निकट यमुना घाट निर्माण को लेकर नगर पालिका का प्रस्तावित नक्शा। स्रोत : नगर पालिका
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से महिला का शव लटका मिला था। मायके वालों ने चार लाख रुपये और प्लाॅट न देने पर हत्याकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी शालिनी सिंह (30) का मकान की दूसरी मंजिल में कमरे के अंदर शव लटका मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शालिनी के भाई मध्य प्रदेश के सतना जिले के हरमल्ला गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शालिनी पांच बहन और एक भाई में पांचवें नंबर की थीं। तीन साल पहले शादी सुभाषनगर मोहल्ले के अजीत सिंह से हुई थी। एक बेटी दो साल और दूसरी बेटी एक साल की है। आरोप लगाया कि ससुर राजा भैया, जेठ-जेठानी और पति अजीत शालिनी से चार लाख रुपये व प्लाॅट की मांग कर रहे थे।
जून में पति अजीत कमाने दिल्ली गया था। ससुराल वाले प्रत्येक माह मायके से अनाज भी मंगाते थे। आरोप लगाया कि बहन को ससुरालियों ने मारपीट कर फंदे से लटकाया है। पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उधर, नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष वाले अगर तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें