बांदा। थाना मरका के गांव साड़ा निवासी मिथलेश ने थाने में शिकायत की। आरोप लगाया कि 20 सितंबर की रात नौ बजे गांव के दिलीप व सोनू पांडेय घर आए और गाली देने लगे। मना करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। मिथलेश ने बताया कि मारपीट होने पर वह मदद के लिए चीखने लगी तो आसपास मौजूद लोग दौड़े। यह देख दोनों वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद )
नशे में गाली व धमकी देने की शिकायत
बांदा। थाना तिंदवारी क्षेत्र के गांव भुजरख निवासी अनीता ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि 19 सितंबर की रात सात बजे उसका देवर शिवबली, जेठ शिरोमणि शराब के नशे में आए और उसे व उसके बच्चों को गाली देने लगे। मना करने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद )