फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, धारा 144 लागू

Sat, 12 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को 12 स्कूल-कालेजों में दो पालियों में होगी। इसमें 19,304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू की है।
विज्ञापन


शनिवार को ही बड़ी संख्या में बाहरी परीक्षार्थी यहां आ गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल प्रभारी के साथ क्षेत्राधिकारी और बड़ी संख्या मेें पुलिस तैनात की गई है। रोडवेज ने 20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। 

शनिवार को दिन भर परीक्षा केंद्रोें में तैयारियां चलती रहीं। परीक्षा कक्षों में डेस्क स्लिप चिपकाई गईं। अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने और एक साथ झुंड में रुकने पर रोक रहेगी। दोनों पाली में 9652-9652 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 270 महिला अभ्यर्थी भी हैं।
विज्ञापन


स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए जिलास्तरीय 12 अधिकारी सेंटरों पर रहेंगे। रोडवेज और रेलवे स्टेशन में पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। प्रत्येक सेंटर पर एक दरोगा, दो सिपाही और तीन होमगार्ड मौजूद रहेंगे। लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य अनुचित साधन के तहत आने वाली सामग्री अंदर नहीं ले जाई जा सकेगी।

परीक्षार्थियों के सामान जमा कराने के लिए सभी केंद्रों में दो कक्ष अलग बनाए गए हैं। सामान लेकर परीक्षार्थियों को टोकन दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली तीन से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के लिए परिवहन विभाग ने 20 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।

नोडल अधिकारी/एडीएम डीएस पांडेय ने बताया कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट कोषागार से सुबह आठ बजे सेंटर पर पहुंचाई जाएंगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और कक्ष निरीक्षक पहचान पत्र के बिना अंदर नहीं जा सकेंगे। निरीक्षक और अभ्यर्थी परीक्षा से दो घंटे पूर्व सेंटर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें