फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जलभराव से घिरा बस्ती का रास्ता

Fri, 06 Nov 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-4- समस्या को लेकर नाराजगी जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
करतल। ब्लॉक नरैनी के न्याय पंचायत करतल में अनुसूचित जाति की बस्ती में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

आम रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। प्राचीन बरगद के पेड़ से महावीरन हनुमान मंदिर तक जाने वाला मार्ग बदहाल है। सड़क पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
बस्ती के रामदास अहिरवार, नत्थू, राजा बाबू अहिरवार, स्वामीदीन अनुरागी, कल्लू, रमेश साहू और रामनरेश ने बताया कि बरगद के पेड़ से मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद पानी निकासी के लिए पक्की नाली नहीं बनाई गई। बारिश और घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर जमा रहता है। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त कराने के साथ नाली निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए रास्तों की खोदाई की गई थी। इसके बाद बस्ती के अंदर की सड़कें और बदहाल हो गईं।
विज्ञापन

-


वर्जन
हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। इससे बस्ती के अंदर के रास्ते खराब हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी। नाली नहीं बनी है तो निर्माण कराया जाएगा और अगर नाली बनी है तो उसकी सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराएंगे।
-धनराज कोटार्य, बीडीओ नरैनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें