बांदा। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में सुस्ती और
लेटलतीफी पर मंडलायुक्त एल वेेंकटेश्वर लू ने महोबा के सीएंडडीएस परियोजना
प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य
विभाग की जननी सुरक्षा आदि योजनाओं में 50 फीसदी से कम प्रगति पर प्रभारी
चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए शासन को कार्रवाई के लिए लिखने का
निर्देश दिया है।
बुधवार को मयूर भवन सभागार में आयुक्त ने बड़ी
परियोजनाओं के निर्माण कार्य और अन्य प्रगतियों की समीक्षा की। कालिंजर
किले में मेले के पहले सोलर लाइट का प्रस्ताव भेजने और पीने के पानी की
व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गुढ़ा के निकट निर्माणाधीन किला सड़क को
मेले के पूर्व पूरा करने को कहा।
संयुक्त कृषि निदेशक को पोषण मिशन
के गांवों मेें भ्रमण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। चित्रकूट में
विद्युतीकरण में ढिलाई पर पावर कारपोरेशन एमडी को पत्र भेजने के निर्देश
दिए। आयुक्त ने कहा कि बुंदेलखंड मंडल के सभी जिलों में स्वास्थ्य बाल
विकास, पुष्टाहार आदि योजनाओं से पोषित बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।