फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आधार संशोधन हुआ महंगा, 10 से 25 रुपये तक बढ़े

Tue, 07 Oct 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आधार संशोधन कराना अब महंगा हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईईडीएआई) ने आधार संशोधन में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़त पहली अक्तूबर से लागू कर दी गई है। पहले यह शुल्क 100 रुपये था। हालांकि नया आधार बनवाने में पहले की तरह निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सात से 14 साल के बीच बच्चे का बायोमीट्रिक अपडेट कराने में 125 रुपये देने होंगे। पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पति का नाम, जन्मतिथि अपडेट कराने में अब तक 50 रुपये देने होते थे, लेकिन अब 75 रुपये देने होंगे। केवाईसी कराने की फीस भी 50 से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। आधार गुम होने पर डाउनलोड फीस 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है।
चित्रकूटधाम मंडल डाक अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शुल्क बढ़ोतरी का पत्र सितंबर माह में आ गया था। नई दर पहली से लागू हो गई हैं। मंडल के एक दर्जन से अधिक डाकघरों में आधार बनाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 100 के करीब आधार बनते हैं। अब आधार संशोधन व बायोमीट्रिक कराने आदि में बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


700 रुपये में घर बैठे मिलेगी सुविधा
आधार संशोधन की सुविधा यदि आप घर बैठे लेना चाहते है तो मिल जाएगी। इसके लिए यूआईएडीएआई को मेल करना होगा। इसके लिए 700 रुपये फीस पहले निर्धारित हैं जो यथावत रखी गई है।
-
10 साल में कराना होगा आधार अपडेट
आधार 10 साल पुराना है तो उसे अपडेट करा लेना चाहिए। डाक अधीक्षक का कहना है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मानना है कि 10 साल में फोटो व हाथ की रेखाओं में परिवर्तन हो जाता है। बायोमीट्रिक मशीन हाथ की अंगुलियों के निशान नहीं लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें