फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाद के चलते युवक का किया अपहरण, चार पर प्राथमिकी

Mon, 13 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। निमंत्रण में हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने एक युवक की पिटाई के बाद अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का घेराबंदी की। इससे घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर प्रयोग में लाए गए वाहन को कब्जे में ले लिया। घायल के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजनारायण के पुत्र रामनारायण को कुछ लोग जबरन चार पहिया वाहन में अगवा कर ले जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। आनन-फानन पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार पुलिस कर्मियों को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे सिपाही अतुल व अंकित और दूसरे बाइक सवार प्रदीप कुमार निवासी बीहड़ पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।



सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रदीप की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि राजनारायण की तहरीर पर जगमोहन व शिवा सहित दो अज्ञात लोगों खिलाफ अपहरण व मारपीट का प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अपहरण के उपयोग में लाया गया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें