तिंदवारी। भैयादूज पर बहन से टीका कराने के बाद बाइक पर लौट रहे युवक की ट्रक से टकराकर मौत हो गई। फरवरी में उसकी शादी होना थी। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव का कौशलेंद्र प्रताप सिंह (25) पुत्र जयनारायन सिंह बांदा शहर में कालूकुआं में मोबाइल केयर सेंटर खोले था। यहीं किराए के मकान में रहता भी था। भैयादूज पर मंगलवार को शाम वह अपने पैतृक गांव महुई गया था। वहां से तिंदवारी चला गया।
देर रात लौटते समय तिंदवारी के पास बांदा-टांडा हाईवे मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने कौशलेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। पिता जयनारायन सिंह ने बताया कि उसके दो बेटों में कौशलेंद्र बड़ा था। 18 फरवरी को तेंदुरा में शादी होना थी। मृतक हेलमेट लगाए था।