बांदा। दीपावली पर्व में मौन चराने की तैयारी करने के लिए नदी में मोर पंख धोने आया युवक नदी में समा गया। उसका नदी में पता नहीं चला है। पुलिस और ग्रामीण मल्लाहों की मदद से उसकी खोज में जुटे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी अमन यादव (19) गुरुवार को मौन चराने की तैयारी के लिए गांव के केन नदी स्थित अछरौड़ घाट पर मोर पंख को धोने आया था। यहां वह नहाने लगा। अचानक गहराई में जाने पर वह डूब गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीण नदी में उसकी तलाश कर रही है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। चाचा कमल यादव ने बताया कि इस दीपावली में वह मौनिया था।