फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेल रही बच्ची ने निगला सिक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेलते समय एक साल की बच्ची ने दो रुपये का सिक्का निगल लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। माता-पिता शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी महक (एक वर्ष) बुधवार को सुबह घर में खेल रही थी। इस दौरान उसने दो रुपये का सिक्का मुंह में डाल लिया। सिक्का गले में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पिता लोमस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत पर पति-पत्नी गश खाकर गिर गए। परिजन उन्हें संभालते रहे। बाद में वह शव लेकर घर चले गए। पिता लोमस ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। महक इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें