फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सूरत से बीमारी की हालत में सफर करके उतरे युवक की मौत

Wed, 25 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। सूरत से बीमारी की हालत में घर आ रहे युवक की पपरेंदा बस स्टैंड में उतरते ही मौत हो गई। पूर्व प्रधान की सूचना पर पपरेंदा चौकी पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी रवि सिंह ने बताया कि उसके चाचा अरुण सिंह (46) की पपरेंदा बस स्टाप पर प्राइवेट बस से उतरने के बाद मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे भतीजे रवि ने बताया कि अरुण सिंह सूरत में रहकर मजदूरी करता था। उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मां भूरी देवी से बात होने पर बीमारी की बात जानकर मां ने उसे घर बुलाया था। वह 21 फरवरी को सूरत से प्राइवेट बस से चला था। अरुण की पत्नी पप्पी अपने मायके कानपुर में रह रही है। उसके एक पुत्र एक पुत्री है।
पुलिस ने उसके बैग में तलाशी ली तो पता चला कि संस्कार ट्रैवल्स की बस से वह दोपहर पपरेंदा गांव पर आया था। उसके बैग पर कपड़े व दवाइयां, साफी पर पोहा का नाश्ता, उसकी जेब से 4,834 रुपये मिले हैं। मृतक के नाम दो बीघा जमीन है। भतीजे ने बताया दाहिने पैर व दाहिने हाथ से चाचा दिव्यांग भी था।
विज्ञापन

वही इस घटना से मां भूरी देवी व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पपरेंदा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ते में आते समय ही बस में मृत हो गया है बस के ड्राइवर कंडक्टर ने इसको नीचे उतर कर रख कर चले गए हैं यह व्यक्ति बस की पर मृत्यु हो गई थी। थाना प्रभारी अर्पित पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें