फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो सप्ताह बाद फिर शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान

Wed, 25 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 13 बबेरू कस्बे के एक मार्ग में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : अदनान।
विज्ञापन
बबेरू। अद्भुत चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य दो सप्ताह तक ठप रहने के बाद मंगलवार को फिर शुरु हुआ। प्रशासन ने करीब आधा दर्जन जेसीबी के साथ चिह्नित अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इन दिनों कस्बे के प्रमुख चौराहा के सुंदरीकरण और सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन से इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये निर्गत हो चुके हैं। चौराहे से जुड़े सभी मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने दुकानदारों को कई बार नोटिस दी लेकिन व्यापारियों ने चिह्नित जगहों से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके लिए प्रशासन ने करीब 15 दिनों पूर्व अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाना शुरु किया था। इसके बाद व्यापारियों के विरोध और कुछ दुकानदारों के हाईकोर्ट के शरण में जाने से अभियान रुक गया। मंगलवार को प्रशासन ने फिर से अतिक्रमण हटवाने की कवायद शुरु की।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कमासिन रोड, औगासी रोड स्थित दुकान व मकान जेसीबी से ध्वस्त कराए गए। इससे अतिक्रमण के दायरे में आने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। वहीं तमाशबीन भी मौके पर जुटे रहे। बुलडोजर गजरने के बाद दुकानदार भी अपना स्थाई अस्थाई अतिक्रमण हटाने में जुट गए। सभी भवनों से हथौड़ा चलने की आवाज आने लगी। इस दौरान एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर, लेखपाल, पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह, जेई अतुल विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें