पैलानी। थाना पैलानी क्षेत्र के पचकौरी निवासी रोहित (30) रविवार फंदा लगाकर जान दे दी। घर में मां सदाप्यारी थीं।
विज्ञापन
मां के अनुसार करीब चार बजे वह रोहित के कमरे में पहुंची तो देखा कि वह पंखे से लटक रहा है। चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग वहां पहुंचे और उसे नीचे उतारकर सीएचसी जसपुरा ले गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया। सदाप्यारी ने घटना के पीछे पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया है।
रोहित की शादी डेढ़ साल पहले चिल्ला क्षेत्र की अंजलि के साथ हुआ था। पति-पत्नी के विवाद के बाद वह मायके चली गई थी। रोहित उसे करवाचौथ से पहले लेकर आया था।
पिता लक्ष्मण ने भी पूर्व में फंदा लगाकर जान दी थी। वहीं प्रभारी निरीक्षक पैलानी राम मोहन राय ने बताया कि परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)