फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पी रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, लगाया जाम

विज्ञापन
A young man drinking water was trampled by a truck, jammed - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। कालेश्वर चौराहे पर हैंडपंप पर पानी पी रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। वह काफी दूर तक ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया। घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी गांव का 23 वर्षीय अशोक निषाद अपनी चाची सीमा और नानी रामदुलारी के साथ बांदा आया था। यहां उसने अपनी चचेरी बहन रजनी की 18 मई को होेने वाली शादी के लिए जेवरात खरीदे। दोपहर को तीनों एक ही बाइक से वापस गांव जा रहे थे। कालेश्वर चौराहे पर अशोक बाइक खड़ी कर हैंडपंप पर पानी पीने लगा। तभी पैलानी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक समेत अशोक ट्रक के पहिए में फंसकर दूर तक घिसट गया। शव क्षत-विक्षत हो गया। आसपास दुकानदारों ने यूपी-112 को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा भी किया।
आक्रोशित परिजनों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी सीओ सदर आनंद कुमार पांडे व खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। परिजन छेद्दू निषाद ने बताया कि वह दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। मां पान कुमारी है। अशोक अविवाहित था। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर की मांग लगातार की जा रही है। लेकिन पीडब्ल्यूडी या प्रशासन तवज्जो नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें