बांदा। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पिता ने दामाद पर नशे में प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी सुशीला (26) ने शुक्रवार की रात आठ बजे करीब घर में जहर खा लिया। जहर खाने से पहले उसने मां को फोन करके पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता गिरवां गांव निवासी रामकिशोर ने आरोप लगाते हुए बताया कि आठ साल पहले सुशीला की शादी पिपरी गांव निवासी कमल यादव के साथ हुई थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। दामाद शराब के नशे का लती है। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था।
घटना से पहले सुशीला ने अपनी मां से प्रताड़ित और मारपीट किए जाने की बात भी बताई थी। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।