बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के फुल्ला पुरवा (भरखरी) निवासी केसिया (45) पत्नी भोला सिंह खंगार की शनिवार को सुबह सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भतीजे अमर सिंह ने बताया कि तेरहवीं संस्कार में शामिल होने चाची केसिया पपरेंदा गांव आई थी। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक का बाइक सवारों ने पीछा किया पर वह फरार हो गया।
जिसके बाद बाइक सवारों ने कानपुर देहात पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रक पकड़ लिया। लेकिन चालक भाग निकला। मृतका के तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। पति मजदूरी करता था।