फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 11- सुशील। स्रोत- परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बीमारी से परेशान युवक ने बुधवार की शाम पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी छत्रपाल ने बताया कि भतीजे सुशील (28) ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर के पास लगे आम के पेड़ से मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। छत्रपाल के मुताबिक, सुशील को दो साल से खांसी के साथ खून आता था। इसी बीमारी से वह पीड़ित था। उसका इलाज भी चल रहा था। बीच-बीच में ठीक भी हो जाता था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। मां का 20 साल पहले निधन हो चुका है। पिता भूमिहीन हैं। जानवर चराते हैं। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि बीमारी के चलते युवक ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें