फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो14- अजय सिंह। स्रोत- परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी अमोल सिंह ने बताया कि भाई अजय सिंह (56) बुधवार की रात आठ बजे खुरहंड स्टेशन से बाइक से घर जा रहे थे। खुरहंड गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें ग्वालियर ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया।
अमोल ने बताया कि एक पुत्र रोहित सिंह है। घर में पत्नी सुमन सिंह हैं। अजय सिंह किसानी करते थे। 18 बीघा जमीन है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें