फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटी, पांच घायल

Sat, 16 May 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 24 सड़क किनारे पलटा पड़ा ट्रैक्टर व ट्राली। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। कार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसा कस्बे के ओरन सड़क स्थित मुक्तिधाम के हुआ। हादसे के समय ट्रैक्टर में करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें पांच को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन




घायलों में ओरन के सरजो पुरवा निवासी विमल, आरती, मुन्नी देवी, रानी, दयावती शामिल हैं। विमल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें