फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर किशोरी ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सूने घर में किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटे परिजनों ने देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने किशोरी को मानसिक बीमार बताया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी सुधा (17) पुत्री कल्लू ने गुरुवार की शाम को छप्पर की धन्नी पर दुपट्टा फंसाकर फंदा लगा लिया। पिता कल्लू ने बताया कि उसकी बेटी मानसिक तौर पर बीमार थी। इसके पहले भी एक बार वह खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। मृतका चार बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। पिता ने बताया कि कई बार ओझाओं से उसकी झाड़ फूंक भी कराई गई थी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी के चलते उसकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें