फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर की तीसरी मंजिल में छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी की कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। परिजन आर्थिक तंगी और छह बहनों का साथ होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका यादव मोहाल निवासी सुरेश यादव ने बताया कि उसकी भतीजी दिव्यांशी (18) ने रविवार की शाम करीब छह बजे अपने घर के तीसरे खंड में कमरे में लगे सीलिंग फैन से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के बाद छोटी बहनों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। मां सरोज देवी जानवरों को चारा पानी कर रहीं थीं। जबकि पिता कुमार गौरव यादव मजदूरी करने गए थे। चाचा के मुताबिक, दिव्यांशी छह बहनें हैं, कोई भाई नहीं है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इससे वह परेशान रहती थी। इसी के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। वह बहनों में सबसे बड़ी थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें