फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सो रही वृद्धा की चारपाई में लगाई आग, झुलसी

विज्ञापन
रामदेवी। - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बांदा। लकड़ी और अन्य सामान न देने की खुन्नस में पड़ोसी दुकानदार ने गुमटी के बाहर सो रही वृद्धा की चारपाई में आग लगा दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटे ने कोतवाली में पड़ोसी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी रामदेवी (75) ओवरब्रिज के नीचे परचून की गुमटी रखकर जीवन यापन करती हैं। आरोप है कि बुधवार की रात वह गुमटी के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। पड़ोसी चोखा-बाटी दुकानदार ने रात करीब दो बजे उसकी चारपाई में आग लगा दी। इससे वृद्धा करीब 50 फीसदी झुलस गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया।
बेटे गोपी रैकवार ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि एक वर्ष पूर्व पड़ोसी दुकानदार ने गुमटी में आग लगाई थी। यह घटना दोबारा की है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें