फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेयजल संकट से जूझ रही पांच हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़। देवीजी परिसर में लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पांच हजार की आबादी को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बेपरवाह बिजली विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व देवी जी परिसर में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई पिंटू सिंह को दी थी। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ट्रांसफार्मर न बदले जाने की वजह से तीन दिन से देवीजी, शेरपुर और पिथौराबाद आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण राम सिंह यादव, इस्लाम माहम्मद, राजू गुप्ता, विवेक नाई, महेश कुमार, पुरुषोत्तम चौबे आदि ने बताया कि अब बिजली विभाग के जेई फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। पावर हाउस के एक कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें