बांदा। खेलने के लिए पड़ोसी के घर गई अनुसूचित जाति की तीन साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पड़ोसी महिला और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तीन वर्षीय बच्ची शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी महिला सविता वर्मा के घर खेलने गई थी।
आरोप है कि सविता के घर मोहल्ले के ही राजू शिवहरे ने बच्ची के साथ महिला के सहयोग से दुष्कर्म किया। शाम करीब पांच बजे बच्ची अपने घर पहुंची और मां को घटना बताई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
बच्ची का मेडिकल परीक्षण जिला महिला अस्पताल में कराया है। मां ने कोतवाली में आरोपी महिला सविता वर्मा व आरोपी राजू शिवहरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।