फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सब्जी के खेत की रखवाली करने गए किसान की मौत, सर्प दंश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रखवाली करने गए किसान मौत हो गई। परिजनों ने सर्प दंश की आशंका जताई है। मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कैलाश ने बताया कि उसके चाचा चंद्रपाल (46) रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे घर से खाना खाने के बाद खेत में सब्जी की रखवाली के लिए गए थे। गांव के समाधिया का खेत बटाई पर लिए थे। सोमवार को सुबह नहीं लौटे तो बेटा बबलू उन्हें देखने पहुंचा। वहां खेत में चंद्रपाल पड़े थे, मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन नरैनी सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर धर्मपाल प्रजापति ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे ने सर्प दंश से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चंद्रपाल के एक पुत्र और एक पुत्री मोनिका है। मोनिका की शादी 15 मई को बंजारा पुंगरी में हुई थी। रविवार को मोनिका के ससुराल वाले उनके घर आए थे। पत्नी कल्ली उनकी आवभगत में लगी थी। रात में खाना खाकर वह निकले थे। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन सर्प दंश की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें