फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसल की रखवाली करने गए किसान की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फसल की रखवाली करने गए किसान को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के बिलबई गांव निवासी शिवकरन (55) मंगलवार की रात फसल की रखवाली करने गया था। रात में सांप ने पैर में डस लिया। खेत से लौटकर परिजनों को बताया। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया। फायदा न मिलने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां देर रात दो बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भतीजे महेंद्र कुमार ने बताया कि दो बीघा जमीन है। दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी नीलम है। खेती किसानी करते थे। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि सर्प दंश से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें