बांदा। खेत से घर जा रहा किसान गर्मी में गश खाकर गिर पड़ा। मौके पर ही मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी गुरु प्रसाद ने बताया कि बड़े भाई बली प्रसाद (45) शनिवार की शाम करीब चार बजे खेत से घर जा रहे थे। रास्ते में गश खाकर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घर में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बली प्रसाद पांच भाइयों में चौथे नंबर के अविवाहित थे। वह खेती किसानी करते थे। पिता रामभजन का दो साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां मत्ती हैं।
इंस्पेक्टर देहात कोतवाली अनूप दुबे ने बताया कि बली प्रसाद नशे में थे। खेत से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गिरकर मौत हो गई। हीट स्ट्रोक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।