फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में लड़खड़ाकर कुएं में गिरा, पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। नशे में लड़खड़ाकर युवक मंदिर में बने कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पौहार गांव निवासी विकेश सिंह (40) मंगलवार को फतेहपुर से बांदा आया था। यहां से वह ट्रेन से रात में बदौसा स्टेशन पहुंचा। रास्ते में बारिश से भीग जाने की वजह से वह शीतल बाबा मंदिर के बगल में पान की गुमटी में कपड़े उतारकर सो गया। वह नशा भी किए था।
विज्ञापन

तड़के तीन बजे के करीब वह मंदिर के पास स्थित कुएं में पहुंचा और लड़खड़ाकर कुएं में गिर गया। कुआं ज्यादा गहरा नहीं था। सुबह ग्रामीण उठे तो कुएं से आवाज आने पर उन्होंने कुएं में देखा तो वह कुएं में पड़ा था। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने उसे रस्सी में स्टूल बांधकर कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें