बांदा। पिता के साथ बुधवार को दोपहर नहर किनारे बालक जामुन तोड़ने गया था। पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी नत्थू सिंह ने बताया कि वह बेटे हिमांशु (8) के साथ बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव से निकली नहर के पास जामुन तोड़ने गया था। पैर फिसल जाने से हिमांशु नहर में गिर गया। पिता ने उसे नहर से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नत्थू ने बताया कि हिमांशु इकलौता पुत्र था। घर में मां तारा देवी है। वह खेती किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल से मेमो आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)