फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छाई कोहरे की चादर, चली शीतलहर

Tue, 23 Jan 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को दिन भर धूप निकलने के बाद रात को कोहरा पड़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तक पूरे जनपद में कोहरे की चादर सी छा गई। दस बजे तक घना कोहरा रहा। इससे ठंड और बढ़ गई। बाजार बंदी के कारण सुबह 11 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों का इंतजार करते यात्री ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन

ट्रनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। दोपहर ढाई बजे के आसपास जब कुछ धूप निकली, तब लोगों ने राहत मिली। देर शाम से शीत लहर ने फिर से जनपद को जकड़ लिया। अलावा के आसपास भी लोगों की भीड़ देखी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें