फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नो-इंट्री से हो रहीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 12 घंटे तक वाहनों को नेशनल हाईवे पर खड़ा रखकर हाईवे में जाम की स्थिति पैदा होने पर विधायक दलजीत सिंह ने इसे कानून विरोधी बताते हुए नाराजगी जताई है। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी मांगी है कि किस नियम के तहत हाईवे पर 12 घंटे की नो-इंट्री लागू की गई है। उधर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर तिंदवारी के छापर गांव में बस रोकने की मांग भी की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने कहा है कि सुबह 9 से रात 9 बजे तक नो-इंट्री की वजह से नेशनल हाईवे पर भूरागढ़ से मटौंध तक सैकड़ों की तादाद में ट्रक खडे़ रहते हैं। इनसे जाम लगता है। इसी बीच किसी मरीज को बांदा लाना हो तो नामुमकिन है। विधायक ने कहा कि कई बार वह खुद भी जाम में फंस चुके हैं। हाईवे पर 12 घंटे वाहनों की आमद पर रोक क्यों लगाई गई है? विधायक ने कहा कि सड़क को दुरुस्त कराकर दिन में तीन-चार की संख्या में वाहनों के जत्थे निकाले जाएं तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। इस समय बालू का ढुलान बंद है। सिर्फ गिट्टी वाले ट्रक ही निकलते हैं। उनकी भी संख्या गिनीचुनी है। विधायक ने डीएम से नो-इंट्री खत्म कराकर लोगों को जाम से निजात दिलाने का अनुरोध किया है। साथ ही बाईपास पुल को शीघ्र निर्मित कराए जाने के लिए शासन को पत्र लिखने की मांग की है। उधर, विधायक ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर कहा है कि उनके विधान सभा क्षेत्र तिंदवारी में छापर गांव पर बसें नहीं रोकी जाती हैं। इससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। छापर से लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग यात्रा करते हैं। यहां बसों का स्टापेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें