फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन से खडे़ हैं गेहूं भरे 56 ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में खरीद केंद्रों से लाया जा रहा गेहूं उतारा न जाने पर पचास से ज्यादा गेहूं भरे ट्रक खडे़ हुए हैं। पिछले नौ दिनों से इंतजार कर रहे ट्रकों के चालकों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाई। बोले, बारिश हो गई तो गेहूं भीग जाएगा। उधर, पुलिस ने गोदाम के सामने खडे़ सभी ट्रकों को खदेड़कर जीआईसी मैदान में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों से उठाया गया गेहूं ट्रक एफसीआई गोदाम पहुंचा रहे हैं। पुलिस लाइन स्थित गोदाम में पिछले करीब एक हफ्ते से 56 ट्रक लाइन से खडे़ हुए हैं। इनका गेहूं उतारा नहीं जा रहा। ट्रकों के चालक और क्लीनर ट्रकों पर ही दिन-रात गुजारकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने सड़क के दोनों ओर खडे़ ट्रकों को खदेड़कर जीआईसी ग्राउंड भिजवा दिया। एफसीआई गोदाम के सामने पुलिस लाइन स्थित है। ट्रक खड़े होने से पुलिस के वाहनों की आवाजाही में रुकावट हो रही थी। मंगलवार को इन ट्रकों के चालक डीएम से मिले। उन्हें बताया कि जीआईसी ग्राउंड में धूप और लू के बीच उन्हें दिन-रात गुजारना पड़ रहा है। पिछले नौ दिनों से उनके ट्रकों का माल उतारा नहीं गया। बारिश होने पर गेहूं भीगने का अनदेशा जताया। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें