बांदा/बबेरू/अतर्रा। स्थानीय निकाय मतदाता जागरूकता मेला में अबकी भी मतदाताओं ने काफी दिलचस्पी ली। जिले की सभी आठ निकायों में 3000 आवेदन आए। बांदा नगर पालिका में 443 और अतर्रा में 294 आवेदन हुए। इनमें ज्यादातर आवेदन नाम बढ़ाने के थे।
रविवार को निकाय परिसरोें में पूरा दिन मेला की धूम रही। बांदा नगर पालिका में कुल 443 आवेदन आए। इनमें नाम बढ़ाने के 390, नाम हटाने के 6 और संशोधन के 47 आवेदन थे। अतर्रा नगर पालिका में कुल 294 मतदाताओं ने आवेदन किया। इनमें 244 नाम बढ़ाने, 12 नाम हटाने और 38 आवेदन नाम संशोधन के थे। नरैनी नगर पंचायत में 109 आवेदन हुए। इनमें 91 नाम बढ़ाने, 13 नाम हटाने और 5 आवेदन संशोधन के थे। बबेरू में 215 आवेदन हुए। इनमें 176 नाम बढ़ाने, 17 नाम हटाने और 22 नाम संशोधित करने के आवेदन शामिल हैं। तिंदवारी में 154 फार्म भरे गए। 128 नाम बढ़ाने और छह नाम हटाने तथा 20 संशोधन संबंधी थे। बिसंडा में 100 आवेदन हुए। इनमें 52 नाम बढ़ाने, 9 नाम हटाने और 39 संशेाधन संबंधी थे। ओरन में 15 आवेदन हुए। इनमें नाम बढ़ाने के लिए 13 और दो संशोधन के थे। मटौंध में 172 आवेदनों में 144 नाम बढ़ाने और 15 नाम हटाने तथा 13 आवेदन संशोधन के थे। बांदा में ईओ ज्ञानेंद्र सिंह और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव उपस्थित थे। अतर्रा में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार पुष्कर ने निरीक्षण किया। ईओ लालचंद्र सरोज उपस्थित रहे।