बांदा। पैरा मेडिकल कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद व तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में रीता साहू और तैराकी में हरीदास अव्वल रहे। कालेज निदेशक मकबूल अली खां ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
तिंदवारा गांव स्थित बांदा पैरा मेडिकल कालेज में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला नवाब बांदा चैरिटी और पैरा मेडिकल कालेज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरा मेडिकल कालेज टीम ने 12 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में नवाब बांदा चैरिटी ने सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मैन आफ दी मैच वासिफ फारुकी रहे। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पैरा मेडिकल कालेज की छात्रा रीता साहू ने पहला स्थान पाया। रेनू सोनी दूसरे व स्नेहा तीसरे स्थान पर रही।
तैराकी प्रतियोगिता में भी पैरा मेडिकल कालेज ने बाजी मारी। यहां के छात्र हरीदास ने पहला स्थान पाया। नवाब बांदा चैरिटी व मतलूब मेमोरियल चैरिटी के प्रतिभागियों ने भी दमखम दिखाया। पैरा मेडिकल कालेज निदेशक मकबूल अली खान ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। डा.आफताब आलम, डा.मोहम्मद शरीफ, डा.मनोज, डा.परशुराम साहू, जीतेंद्र कुमार, राजकुमार ने व्यवस्था संभाली।