फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गईं है। जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल वर्मा ने अधिकारियों को प्रभारी व सहायक प्रभारी नामित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक काम करने को कहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी को मतदान/मतगणना कार्मिक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और आरओ व एआरओ नियुक्त करने का प्रभार सौंपा गया है। उनके साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरके मदान और डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं। वाहनों की व्यवस्था, ईंधन और रूट चार्ट का प्रभार सिटी मजिस्ट्रेट व जिला पूर्ति अधिकारी के पास रहेगा। उनके साथ एआरटीओ (प्रशासन), एआरएम और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहायक प्रभारी के रूप में काम करेंगे। निर्वाचन किट, लेखन सामग्री, मतगणना सामग्री का वितरण और वापसी के प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक (डीआरडीए) एससी राय होंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं।
निर्वाचन कंट्रोल रूम व्यवस्था, नामांकन से मतगणना तक की सूचनाओं का संकलन व राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषण, शिकायतें प्राप्त करने और उनके निस्तारण की कार्रवाई के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा मतदान स्थलों के भ्रमण के रिपोर्ट का संकलन प्रभारी उप कृषि निदेशक आरके तिवारी नियुक्त किए गए हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और उप निदेशक अर्थ एवं संख्या कार्यालय स्टाफ सहायक प्रभारी के रूप में काम करेंगे। मतपेटिकाओं की मरम्मत और भेजने व वापस मुख्यालय में जमा करने का प्रभार जिला सहायक निबंधक (एआरसीएस) राकेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व संबंधित नगर निकाय अधिशासी अधिकारी सहायक प्रभारी नामित किए गए। मुख्य कोषाधिकारी को मत पत्र अभिरक्षण, प्रत्याशियों के खर्च ब्योरा की समीक्षा व रखरखाव, कर्मियों को धनराशि वितरण का प्रभारी बनाया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) व सहायक लेखाधिकारी (जिला पंचायत) सहायक प्रभारी बनाए गए हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ज्ञानेंद्र सिंह व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रशिक्षण प्रभारी होंगे। खान-पान व्यवस्था प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी होंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीके सिंह निर्वाचन वीडियोग्राफी प्रभारी बनाए गए हैं। बूथ निर्माण समेत फर्नीचर व अन्य व्यवस्था उप जिलाधिकारी सदर संभालेंगे। जिला विकास अधिकारी मीडिया व्यवस्था प्रभारी बनाए गए। मतपत्र छपाई व लेखा जोखा प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें