फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/चिल्ला। अस्पताल से दवा लेकर घर जा रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। एक अन्य घटना में जीप की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। उधर, बाइक से टकराकर घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के क्योटरा निवासी चुनकू (62) सोमवार को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर घर वापस जा रहा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। दूसरी घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के खेरेपर गांव निवासी मंजू यादव की 8 वर्षीय पुत्री कल्लो उर्फ सुदामा रविवार को शाम खेत से घर जा रही थी। जसपुरा से पैलानी जा रही डग्गामार जीप ने उसे रौंद दिया। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चालक जीप समेत फरार हो गया। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी।
उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी दरबारीलाल निषाद (62) सोमवार को दोपहर बाइक से टकराकर घायल हो गया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। मृतक के पुत्र चुन्नू निषाद ने थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें