फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल से 198 लोग जाएंगे हज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों से इस वर्ष 198 हज यात्री मक्का-मदीना जाएंगे। कोटे से अधिक आवेदन न होने पर चारों जनपदों के सभी आवेदकों का चयन लगभग तय माना जा रहा है। सबसे ज्यादा 113 आवेदन बांदा जनपद से हुए हैं। महोबा से 24, हमीरपुर से 53 और चित्रकूट से आठ आवेदन किए गए हैं। हज कमेटी ने आवेदन करने वालों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला हज कमेटी सदस्य हाजी सैय्यद सुभान अली ने बताया कि बांदा में 112, महोबा में 42, हमीरपुर में 74 और चित्रकूट (कर्वी) में 23 हज यात्रियों का कोटा निर्धारित है। सिर्फ बांदा जनपद में कोटे से एक आवेदन ज्यादा आया है। वह भी किसी पड़ोसी से समायोजित कर दिए जाने की संभावना है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हज यात्रियों की संख्या कम है। इसकी वजह इंटरनेशनल पासपोर्ट न बन पाना है। बीते साल बांदा से 197, महोबा से 73, हमीरपुर से 132 और कर्वी से पांच आवेदन हुए थे। बांदा से 150 लोग हज पर गए थे। हाजी सुभान ने बताया कि कोटे से कम आवेदन आने पर महोबा, कर्वी और हमीरपुर के आवेदनों में लाटरी नहीं पडे़गी। सभी आवेदनों को चयनित कर लिया जाएगा। बांदा में भी यही संभावना है। सभी आवेदक हज पर जाएंगे।
हज यात्रियों से कहा गया है कि 11 जून तक मूल पासपोर्ट पर एक फोटो पंच करके 51 हजार रुपए एडवांस धनराशि की बैंक में जमा स्लिप लखनऊ स्थित हज कमेटी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। 19 जुलाई तक कैटगरी के मुताबिक बाकी पैसा और हवाई जहाज का किराया जमा करना होगा। यह पैसा स्टेट बैंक की कोर बैकिंग में जमा होगा। हज कमेटी की वेबसाइट पर भी ब्योरा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें