फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत परीक्षा में आठ नकलची छात्र धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संस्कृत परीक्षा में भी नकल का दौर जारी है। परीक्षा के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार परीक्षा केंद्रों में छापा मारकर आठ नकलची छात्रों को रंगेहाथ पकड़ा। इनमें शहर और अतर्रा में चार-चार छात्र शामिल हैं। दो शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

संस्कृत परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई है। शुक्रवार को अनिवार्य संस्कृत व्याकरण की परीक्षा थी। बांदा शहर में एक मात्र खानकाह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र है। जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद इब्राहीम ने यहां आकस्मिक निरीक्षण किया। चार छात्रों को नकल करते पकड़ा। कक्ष निरीक्षक केशव प्रसाद त्रिपाठी (संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भुजरख) के कक्ष में छात्र नकल करते पकड़े गए। अध्यापक श्री त्रिपाठी के पास गेस पेपर रखे मिले। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक को कार्यमुक्त करें। साथ ही इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। संस्कृत परिषद को भी लिखा जा रहा है। डीआईओएस ने पंडित जेएन इंटर कालेज गिरवां में भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। अतर्रा स्थित हिंदू इंटर कालेज में निरीक्षण के दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां कक्ष निरीक्षक नंदकिशोर (बिलगांव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। सरस्वती इंटर कालेज अतर्रा में तीन छात्र नकल करते हुए पकडे़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें