फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गई सराफा चोरी, दो चोरों समेत सुनार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही सराफा दुकान की चोरी का पुलिस ने महीने भर बाद खुलासा कर ही लिया। दो चोरों और एक सुनार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की साढे़ आठ किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम से ज्यादा सोना बरामद कर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त काफी शातिर बताया गया है। वह पहले भी जेल जा चुका है और शंकर गिरोह का सदस्य रहा है। बाकी माल दो अन्य चोरों के पास बताया जा रहा है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाशा कर रही है।
विज्ञापन

30 मार्च 2012 की रात यहां नरैनी रोड पर स्थित रवि अग्रवाल की सराफा दुकान में सेंध लगाकर करीब 56 लाख की चोरी कर ली गई थी। कुछ सुराग न लगने से पुलिस की किरकिरी हो रही थी। मौजूदा पुलिस अधीक्षक ने यहां चार्ज संभालते ही घटना स्थल का निरीक्षण किया था। अंतत: अब पुलिस को चोरी का पर्दाफाश करने में कामयाबी मिल गई। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि अतर्रा थानाध्यक्ष आरबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस चोरी के मुख्य सरगना छत्रपाल केवट पुत्र जुगराज निवासी जरौली (फतेहपुर) और नत्थू प्रसाद पुत्र चुन्ना निवासी सिविल लाइन अतर्रा को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की गई तो इन दोनों ने सारा राज उगल दिया। एसपी ने बताया कि नत्थू के पास पांच किलो 700 ग्राम चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवरात तथा गैस कटर बरामद हुआ है। अभियुक्त छत्रपाल के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चांदी और 13.2 ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा यह चोरी का माल खरीदने वाले सुनार प्रदीप सोनी पुत्र रमेश सोनी निवासी हरदौली रोड बबेरू को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास एक किलो 480 ग्राम चांदी और 40 ग्राम सोने के जेवर पाए गए हैं। तीनों अभियुक्तों से कुल आठ किलो 380 ग्राम चांदी और 153.2 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। बरामद जेवरात की सराफा व्यापारी रवि अग्रवाल ने शिनाख्त कर ली है।
एसपी ने गिरफ्तार चोरों के बयानों का हवाला देकर बताया कि चोरी की योजना दोनों चोरों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाई थी। दीवार काटकर दुकान में छत्रपाल ने प्रवेश किया था। अन्य दो साथी छत पर थे। नत्थू प्रसाद दुकान के आसपास घूमकर निगरानी कर रहा था। अन्य जेवरात फरार दो चोरों के पास हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5000 रुपए नकद पुरस्कार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें