फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए भड़का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। आधार कार्ड में कंपनी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। मंगलवार को आधार कार्ड में अवैध धन उगाही और कर्मियों के काउंटर बंद कर गायब होने के विरोध में नगर वासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरकार ने बैंकों और घरेलू गैस में सब्सिडी के लिए आधार कार्य अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में आधार कार्ड के लिए दोबारा कैंप लगा तो लोगों की भारी उमड़ पड़ी। कैंप के तीसरे दिन मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही लोग कतार में लग गए। दोपहर बाद तक इंतजार के बाद कर्मी नहीं आए तो भीड़ का सब्र टूट गया। अतर्रा-नरैनी मार्ग पर नगर पालिका के पास जाम लगा दिया और नारे लगाए। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष ने भीड़ को शांत कराया। जाम में करीब एक घंटे तक स्कूली व अन्य वाहन फंसे रहे। छात्र नेता सत्येंद्र मिश्रा ने एसडीएम को ज्ञापन दिया और आधार कार्ड कैंप में किसी जिम्मेदार अफसर व पुलिस कर्मियों की तैनाती व आधार कार्ड मेें 20 रुपये की वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें