फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहुरेहटा घाट पर छापा अवैध खनन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। अवैध खनन को लेकर एक बार फिर अफसराें को सुध आई। लहुरेहटा गांव में केन नदी घाट पर लंबे अरसे से चल रहे अवैध खनन के अड्डे पर छापा मारा। जेसीबी मशीन, दो डंफर और एक ट्रक बरामद हुआ। इन्हें नरैनी कोतवाली में खड़ा किया गया। फिलहाल पुलिस ने किसी पर मुकदमा नहीं लिखा है।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के लहुरेहटा बालू घाट में एसडीएम, खनिज अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। हालांकि खनन कराने वालों को इस छापे की पहले ही भनक लग गई थी। उन्होंने बड़ी संख्या में घाट से वाहनों को हटवा दिया। छापा मार टीम को खदान में एक पोकलैंड मशीन, एक जेसीबी, दो डंफर और एक ओवरलोड ट्रक पकड़ में आ गए। बोलेरो जीप भी पुलिस ने खदान से बरामद कर ली। हालांकि पोकलैंड और एक ट्रक अभी घाट पर ही हैं। उन्हें थाने नहीं लाया गया है। अन्य वाहनों को नरैनी कोतवाली लाकर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें