फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान हो रहे किसान, दो हो गए बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहकारी समितियों व बिक्री केंद्रों पर खाद के पर्याप्त स्टाक के दावे के बावजूद रबी की बुवाई के लिए किसान परेशान हैं। शुक्रवार को मंडी समिति स्थित पीसीएफ के केंद्र पर लाइन में लगे कई किसान बेहोश हो गए। दो किसानों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक किसान की जेब से उचक्कों ने 10 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

पीसीएफ का दावा है कि मंडल के किसी भी जिले में खाद की कोई किल्लत नहीं है। बफर गोदामों में 3288 मीट्रिक टन यूरिया और 10401 मीट्रिक टन डीएपी का स्टाक मौजूद है। 1492 मीट्रिक टन यूरिया व 914 मीट्रिक टन डीएपी बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है, लेकिन दूसरी तरफ किसान एक-एक बोरी खाद के लिए जूझ रहे हैं। चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद रबी की बुवाई किसानों ने शुरू कर दी है। मंडी परिषद बांदा समेत तिंदवारी, अतर्रा, नरैनी, कमासिन, व बिसंडा सहकारी समितियों पर रात से ही किसान लाइन में लग रहे हैं। शाम तक खड़े रहने के बाद भी उन्हेें नहीं मिल पा रही। उधर, बिचौलियों के यहां खाद का भारी स्टाक है। 400 की बोरी वे 600 रुपये में और 1200 की बोरी 1500 रुपये में किसानों को बेच रहे हैं। मंडी परिषद स्थित पीसीएफ गोदाम में बृहस्पतिवार को किसानों में मारामारी रही। दुकान से लेकर सड़क के पार तक किसान कतारों में लगे रहे। लाइन में गोखरही के किसान श्यामलाल (50) और छनेहरा के चुन्नू लाल दोपहर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने एंबुलेंस से उन्हेें जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच किसी उचक्के ने श्यामलाल की जेब से 10 हजार रुपये पार कर दिए। अन्य कई किसान चक्कर आने पर कतार से हट गए। केंद्र प्रभारी हेमंत ने बताया कि सुबह एक ट्रक खाद आई थी। सारी बिक गई। दूसरा ट्रक आने में कुछ समय लग गया। उधर बुंदेलखंड किसान यूनियन राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र तिवारी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मंडी समिति स्थित पीसीएफ केंद्र में परेशान किसानों को धैर्य बंधाया। सुरेंद्र तिवारी व शैलेंद्र सिंह, आशीष द्विवेदी आदि ने कहा कि खाद की कालाबाजारी न रुकी और पर्याप्त खाद नहीं दी गई तो आंदोलन करेंगे।
--
खाद का पर्याप्त स्टाक है। रबी की बुवाई के चलते किसान केंद्रों पर हो रही भीड़ के चलते वितरण में कुछ अव्यवस्थाएं हो रही हैं। इसमें जल्द सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएन सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (पीसीएफ), चित्रकूट धाम मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें