फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे का हाथ थामे तीन युवक ट्रेन से कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। तीन हमउम्र युवाओं ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इसमें एक स्नातक और एक इंटर का छात्र तो तीसरा मजदूर पेशा युवक बताया जा रहा है। पुलिस सामूहिक आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अतर्रा नगर के वार्ड-10 (भवानीगंज) में शामिल दन्ना पाठक पुरवा निवासी रामबरन उर्फ पप्पू (18) पुत्र शिवनारायण, ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी (19) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद और पिंटू (20) पुत्र छोटेलाल बुधवार को सुबह करीब आठ बजे अपने-अपने घरों से निकलकर लोहिया पुल केन कैनाल के पास आकर बैठ गए। कुछ देर बाद यहां से कुछ दूर चलकर बांदा-मानिकपुर रेलवे लाइन पर तीनों एक साथ लेट गए। इसी बीच वहां से गुजरे बाबा यादव नामक वृद्ध ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दिल्ली से मानिकपुर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के हार्न बजाने के बाद भी तीनों रेल लाइन से नहीं हटे, जिससे ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। तीन युवकों के एक साथ कटने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर परिजनों के अलावा आसपास के गांव के लोग जुट गए। मृतक रामबरन बीएससी, ज्ञान प्रकाश 12वीं का छात्र और पिंटू पुताई आदि का कार्य करता था। मृतकों के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। न ही तीनों युवकों को उनके घरों में कोई डांट-फटकार लगाई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएम सुरेश कुमार, एसपी पीयूष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन इसकी वजह अभी पता नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें