बांदा। अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में पांच राहगीर घायल हो गए। उधर, किसान ट्रक की टक्कर से जख्मी हो गया। एक अन्य घटना में दीवार गिरने से वृद्धा घायल हुई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा क्षेत्र के रज्जू का पुरवा निवासी दादूराम (22) पुत्र चुन्नूलाल सोमवार को बाइक पर अतर्रा से घर जा रहा था। रास्ते में गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में बाबा तालाब निवासी जीतू (20) पुत्र रामेश्वर यादव बाइक से गिरकर घायल हो गया। पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी किरन (50) पत्नी मुन्ना सिंह सोमवार को बाइक पर भतीजे के साथ यहां आ रही थी। पपरेंदा के पास स्पीड ब्रेकर पर धक्का लगने से गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी छोटू (10) पुत्र योगेश कुमार यहां बाकरगंज बुआ के यहां आया था। स्टेशन रोड पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव निवासी रामानंद (45) पुत्र रामदुलारे तिवारी को सोमवार को खेत जाते समय डंफर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव निवासी बंधनियां (100) पत्नी गुदुवा रैदास रविवार को शाम घर की दीवार गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने मलबे से निकालकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।