फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ में लिपिक समेत दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फरियादी महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले में नामजद भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कर्मचारी व एक अन्य आरोपी के विरुद्ध 10 दिनों बाद भी कार्रवाई या गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित महिला ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की फरियाद की है। महिला ने 28 सितंबर को कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि वह अपनी सहेली के साथ उसके कार्य से भूमि अध्याप्ति कार्यालय के बगल में स्थित डूडा कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) गई थी। भूमि अध्याप्ति कार्यालय में तैनात विद्यासागर को वह पहले से पहचानती थी। उसने डूडा कार्यालय में लिपिक शारदा से कहकर उसका काम कराने का आश्वासन दिया और अपने कार्यालय के अंदर बुला लिया। विद्यासागर और एक अन्य ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसके शोर मचाने पर अन्य बाबू आ गए और उसे बचाया। पुलिस ने भूमि अध्याप्ति कार्यालय के विद्यासागर बाबू और जौहरपुर गांव के मुन्नू सिंह पुत्र रामसजीवन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को एडीएम से मिलकर पीड़ित महिला ने आरोपियों पर अब तक कार्रवाई न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें