फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने रेल रोकी, पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में महंगाई-भ्रष्टाचार रोकने का नारा बुलंद करने वाली भाजपा सरकार को रेल किराया और माल भाड़ा वृद्धि को लेकर घेरने की कोशिशें शुरू हो गईं। इसी के तहत शनिवार को सपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन में हंगामा किया। कानपुर इंटरसिटी ट्रेन रोकी। प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा सपा नेता किराया व मालभाड़ा में बढ़ोत्तरी का विरोध जताने रेलवे स्टेशन आ गए। भाजपा सरकार पर झूठे वादों का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरपीएफ व जीआरपी थाना के पास धरना देकर नारेबाजी की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने वाले मोदी का असली चेहरा उजागर होने लगा है। इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का भी वही हश्र होगा जो कांग्रेस का हुआ। महिला सभा प्रदेश सचिव शानिया खान ने कहा कि ऐसी महंगाई को अच्छे दिन कहा जा रहा है तो भगवान करे ऐसे दिन न आएं।
इसी बीच मानिकपुर से कानपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन को सपाइयों ने आउटर सिग्नल के पास रोक लिया। कई नेता पटरी में लेट गए। लगभग एक घंटे तक ट्रेन रोके रहे। इसमें सवार यात्री भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इस अवसर पर पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव, अशोक सिंह गौर, पियूष गुप्ता, बादल खां, मनोज निगम लाला, द्वारिकेश सिंह मंडेला, अतीक उल्ला, रामपाल प्रजापति, नीरज सिंह, रामबाबू गुप्ता, पतराखन निषाद, समीर खान, प्रमोद गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, बाबूलाल चक्रवर्ती, आमिर खान, हनीफ आदि उपस्थित रहे। उधर, पुलिस तमाशबीन बनी रही। ट्रेन रोके सपा नेताओं को हटाने की बजाए मूक बने तमाशा देखते रहे। क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेकानंद तिवारी सहित कई चौकियों का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें