फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बेंदाघाट। बीमारी से क्षुब्ध महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी घटना में पत्नी से नोकझोंक के बाद पति फांसी पर झूल गया। पुलिस ने दोनों लाशों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी रन्नो देवी (42) पत्नी छेदुवा वर्मा बृहस्पतिवार की रात घर पर कमरे में छत के छल्ले से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुत्र सुशील ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मां ब्लड प्रेसर और गैस की बीमारी से परेशान थी। पिता की कुछ माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। उधर, तिंदवारी क्षेत्र के अमली कौर के मजरा माचा निवासी शारदा दीन (25) पुत्र जीतेंद्र ने गुरुवार को दोपहर घर के नजदीक लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कुछ दिनों से पत्नी रीता से घरेलू कामकाज को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को अतर्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटे अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध की शिनाख्त परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में रणजीत सिंह निवासी सुलक थोक अतर्रा के रूप में की। पुत्र जयसिंह ने बताया कि वह सुबह घर से बिना बताए निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें