बांदा। महिलाएं और युवतियां अचार-मुरब्बा, चटनी, जैम, जेली, फ्रूट जूस, सिरका आदि बनाने का हुनर सीख रही हैं। कई प्रशिक्षणार्थियों ने अचार बनाकर प्रदर्शन किया।
महारानी लक्ष्मीबाई वीरांगना हाई स्कूल, खाईंपार में इस प्रशिक्षण का आयोजन सोशल आर्गनाइजेशन फार कम्युनिटी हेल्थ (सोच) ने किया है। यह 15 दिन चलेगा। मंगलवार को दूसरे दिन चित्रकूटधाम मंडल खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी डा. संजीव कुमार चौहान और भूप सचान ने कटहल, नीबू, आंवला और आम का अचार, मुरब्बा, अमरूद की जेली, टमाटर सास, जामुन का सिरका आदि बनाने की विधियां बताईं। साथ ही इनकी रेसपी भी लिखवाई गई। कई प्रशिक्षार्थी युवतियों ने खुद अचार तैयार किया। सोच कोआर्डिनेटर रुहीना ने बताया कि 30 महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें गृहणी और कालेज छात्राएं आदि भी हैं।