फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती के साथ चढ़ा होली का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को सूरज की किरणों के साथ पिचकारियों के रंग भी फूट पड़े। हर चेहरा रंग-बिरंगा और अबीर-गुलाल से अलबेला नजर आया। प्रशासन की सख्ती का कुछ खास खौफ नजर नहीं आया। युवाओं ने जमकर मौज मस्ती और हुड़दंग की। अलबत्ता डीजे पर कड़ाई से रोक रही।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय होली में चौराहों और गली कूचों में होली की धूम रही। शंकर नगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवकों ने भाग लिया। रंग से सराबोर युवक एक-दूसरे के ऊपर लद गए और मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। उधर, रात में महेश्वरी देवी चौराहे पर कलाकारों ने मंच पर नाच डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया। अवस्थी भवन सहित होलिका दहन के कुछ स्थानों पर अब की फाग के भी आयोजन हुए। दहन की संध्या से लेकर देर रात तक फागों की गूंज रही। उधर, घरों में आने वाले मेहमानों का मेजबानों ने गुझिया और पकवानों से स्वागत किया। सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को बरकरार रखते हुए हिंदू-मुस्लिम दोनों ने मिलकर पर्व का लुत्फ लिया। होली के रंगों में तमाम मुस्लिम युवक भी रंगे रहे। कई जगह पर रंग में भंग भी हुआ और झगड़े में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें